dharma sangrah
✕

मायावती बोलीं, जनहित के कोई भी फैसले का बसपा करेगी स्वागत

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (11:42 IST)
लखनऊ। कोरोना महामारी से लड़ रहे देश के हर एक नागरिक की सुरक्षा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार से ट्विटर के माध्यम से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के घातक प्रकोप की वजह से देश में जारी 21 दिवसीय लॉकडाउन को इसकी हर स्तर पर गहन समीक्षा करके व व्यापक जनहित का भी पूरा-पूरा ध्यान रखकर यदि केंद्र सरकार इसे और आगे बढ़ाने का कोई फैसला लेती है तो बसपा इसका स्वागत करेगी।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
लेकिन केंद्र व राज्य सरकारों से भी अपील है कि वे इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में जाति, धर्म व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व कोई भी फैसला लेते समय खासकर गरीबों, कमजोर तबकों, मजदूरों व किसानों आदि के हितों व इनकी मदद का जरूर ध्यान रखें। साथ ही कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, सफाई व पुलिसकर्मियों तथा अप्रत्यक्ष तौर पर ऐसी देशसेवा में लगे सभी लोगों के हर प्रकार के बचाव व पारिवारिक सुरक्षा आदि के लिए भी केंद्र व राज्य सरकारों को काफी तत्पर दिखना चाहिए ताकि इनकी हौसला अफजाई होती रहे।
 
बताते चलें कि प्रदेश में लॉकडाउन आगे बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के बीच चल रही वार्ता के बाद जल्द ही कोई फैसला आ सकता है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख