dharma sangrah

भारत में फंसे ब्रितानियों को 12 अतिरिक्त उड़ानों के जरिए लाया जाएगा वापस इंग्लैंड

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (15:32 IST)
लंदन। ब्रिटेन सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच भारत में फंसे 3,000 से अधिक ब्रितानी नागरिकों को 12 अतिरिक्त चार्टर उड़ानों से वापस लाने की शुक्रवार को घोषणा की।
ALSO READ: Corona से जंग : मिस इंग्लैंड भाषा मुखर्जी डॉक्टर के रूप में काम करने के लिए ब्रिटेन लौटीं
पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत समेत भारत के विभिन्न हिस्सों से इन अतिरिक्त उड़ानों का प्रबंध किया गया है। इससे पहले गोवा, मुंबई और नई दिल्ली से चलने वाली 7 चार्टर उड़ानों की पिछले सप्ताह घोषणा की गई थी। यानी करीब 5 हजार ब्रितानियों को भारत से वापस लाने के लिए कुल 19 उड़ानों की व्यवस्था की गई है।
 
ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय में मंत्री तारिक अहमद ने कहा कि हम हजारों ब्रितानी पर्यटकों को घर वापस लाने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, हम वह कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा और जटिल अभियान है जिसमें भारत सरकार के साथ मिलकर काम किया जा रहा है ताकि लोगों को विमान तक पहुंचने के लिए आवागमन की अनुमति दी जा सके। मंत्री ने पुष्टि की कि गुरुवार को गोवा से 317 लोग ब्रिटेन के स्टेन्स्टेड हवाई अड्डे पर उतरे। नई दिल्ली और मुंबई से सप्ताहांत में 1,400 और लोगों के पहुंचने की संभावना है।

अमृतसर से 13, 17 और 19 अप्रैल, अहमदाबाद से 13 और 15 अप्रैल, गोवा से 14 और 16 अप्रैल एवं मुंबई होते हुए एक अन्य उड़ान 18 अप्रैल, कोच्चि होते हुए तिरुवनंतपुरम से 15 अप्रैल, अहमदाबाद से होते हुए हैदराबाद से 17 अप्रैल, दिल्ली से होते हुए कोलकाता से 19 अप्रैल और बेंगलुरु से होते हुए चेन्नई से 20 अप्रैल को उड़ानों का प्रबंध किया जाएगा।
 
भारत में ब्रिटेन की कार्यवाहक उच्चायुक्त जान थॉम्पसन ने ब्रितानियों को भारत से वापस लाने के लिए अतिरिक्त 12 चार्टर उड़ानों के प्रबंध की पुष्टि की। उन्होंने भारत सरकार के सहयोग के लिए उसका आभार प्रकट किया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख