ramcharitmanas

Corona काल में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 30% सिकुड़ने की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 7 मई 2020 (15:29 IST)
लंदन। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संकट का ब्रिटेन पर गहरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई है। बैंक ने चेतावनी दी है कि 2020 की पहली छमाही में देश की अर्थव्यवस्था का आकार 30 प्रतिशत सिकुड़ सकता है।

बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने गुरुवार को अपनी मुख्य ब्याज दर को 0.1 प्रतिशत के स्तर पर अपरिवर्तित बनाए रखने का निर्णय लिया। यह बैंक की न्यूनतम ब्याज दर है। साथ ही बैंक ने ब्रांड खरीद कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की भी घोषणा की।

बैंक ने अपनी नीतिगत दरों की घोषणा के साथ जारी एक बयान में अनुमान जताया कि देश की अर्थव्यवस्था में पहली छमाही में बहुत तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ बेरोजगारी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

हालांकि सरकार की रोजगार सुरक्षा योजना के तहत कई कंपनियों ने लोगों को नौकरी से नहीं निकाला है। बैंक का अनुमान है कि इस साल देश की अर्थव्यवस्था का कुल आकार 14 प्रतिशत तक घट सकता है, लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि लॉकडाउन कब तक चलता है।(भाषा) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

Yogi Govt Green Mobility: नोएडा ई-बस डिपो की शानदार सफलता, 7 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

मोहन कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

अगला लेख