kalsarpa dosh calculator
✕

बड़ी खबर, शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को किया क्वारंटाइन...

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (19:38 IST)
Corona काल में छत्तीसगढ़ में बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है। यहां लड़का-लड़की की शादी हुई, दुल्हन की विदाई भी हुई, लेकिन ससुराल की देहलीज पर कदम रखने से पहले दूल्हा-दुल्हन दोनों को ही क्वारंटाइन कर दिया गया।

दरअसल, मध्यप्रदेश के नौरोजाबाद में प्रशासन की अनुमति के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक विवाह संपन्न हुआ। बेटी को परिजनों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ ससुराल के लिए विदा भी किया। लेकिन, जब विवाहित जोड़ा छतीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ पहुचा तो शहर की सीमा में तैनात टीम ने दूल्हा-दुल्हन, उसकी मां को प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रख दिया।
 
कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ के बदनसिंह मोहल्ला निवासी सुशील गुप्ता की 6 मई को सुमन नामक लड़की से नौरोजाबाद में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 9 लोग विवाह में शामिल हुए थे। 
 
सुशील एक गाड़ी में अपनी मां और छोटे भाई के साथ बारात लेकर गया था। विवाह के बाद जब सुशील अपनी दुल्हन लेकर लौटा तो उसे शहर की सीमा पर ही रोक लिया गया। विवाह की बाकी रस्में तो पीछे छूट गई, बल्कि दूल्हा-दुल्हन और उसकी मां को ही सरकारी भवन में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया। दूल्हे की मां लक्ष्मी शुगर और बीपी की मरीज हैं।
 
हालांकि प्रशासन को जब पूरे मामले का पता लगा तो दूल्हा-दुल्हन को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। आपको बता दें कि शादी का कार्ड बांटने उत्तरप्रदेश गए दूल्हे के पिता लॉकडाउन की शुरुआत से ही वहीं फंसे हुए हैं और और अपने लड़के की शादी तक नहीं देख सके। 
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख