Daily Horoscope
✕

वर-वधू ने PPE किट पहनकर लिए सात फेरे, दूल्हा था कोरोना की चपेट में

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (21:40 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में 28 वर्षीय एक दूल्हे के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। यह घटना रतलाम के इंदिरा नगर के एक सामुदायिक भवन में 26 अप्रैल को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ALSO READ: रुला देंगी कोरोना काल की ये कहानियां : किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार...

 
नायब तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया कि सोमवार को प्रशासन को सूचना मिली थी कि कोरोना पॉजिटिव लड़के की शादी की जा रही है। इस पर प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर जाकर पर आपत्ति जताई। गर्ग ने बताया कि वर-वधू के परिजनों ने उनसे शादी न रुकवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक दल ने बड़े अधिकारियों से चर्चा कर वर-वधू को पीपीई किट पहनाने सहित कोरोना के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए इस शादी को संपन्न कराने की अनुमति दी।



ALSO READ: PM मोदी की चाची का कोरोना से इलाज के दौरान निधन
 
उन्होंने कहा कि इस शादी में वर-वधू सहित कुल 10 लोग मौजूद थे। गर्ग ने बताया कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दूल्हे को निषिद्ध क्षेत्र में रहना था। उसके द्वारा निषिद्ध क्षेत्र से बाहर आने की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद उस पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि रतलाम के परशुराम विहार कॉलोनी निवासी इंजीनियर आकाश वर्मा (28) की शादी स्थानीय महेश नगर निवासी संजना वर्मा (25) से 26 अप्रैल को होना तय था, लेकिन 19 अप्रैल को आकाश की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे घर पर क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने शादी न टालने का फैसला लिया और एक सामुदायिक भवन में शादी की रस्में पूरी की। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख