shradh paksha
✕

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ब्राजील का covaxin के लिए भारत बायोटेक के साथ करार निलंबित

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (12:36 IST)
हैदराबाद। भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सिन की 2 करोड़ खुराकें खरीदने पर सहमत हुई ब्राजील की सरकार ने समझौते में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद करार को निलंबित करने की बुधवार को घोषणा की। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा ने ट्वीट किया कि सीजीयूऑनलाइन की अनुशंसा पर हमने कोवैक्सिन करार को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है।

ALSO READ: अमेरिका ने माना, Corona के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स का खात्मा करती है भारत की Covaxin
 
उन्होंने कहा कि सीजीयू के प्रारंभिक विश्लेषण के मुताबिक करार में कोई अनियमितता नहीं हैं लेकिन अनुपालन के कारण मंत्रालय ने और विश्लेषण के लिए करार को रोकने का फैसला किया है। ब्राजील के साथ कोवैक्सिन करार उस वक्त विवादों में घिर गया, जब दक्षिण अमेरिकी देशों के अटॉर्नी जनरल ने सौदे में जांच शुरू कर दी।

ALSO READ: Covishield-Covaxin : पहला डोज कोविशील्ड का, दूसरा कोवैक्सीन का,भूल कर भी न करें ऐसी गलती
 
क्विरोगा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौर करने लायक है कि ब्राजील सरकार ने कोवैक्सिन टीके के लिए एक पाई का भी भुगतान नहीं किया था। उन्होंने कहा कि यह कदम ब्राजील में कोविड 19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की गति के साथ समझौता नहीं करेगा, चूंकि टीकाकरण एजेंट के आपातकालीन या निश्चित उपयोग के लिए अन्विसा (ब्राजील की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक एजेंसी) से कोई मंजूरी नहीं मिली है, हालांकि भारतीय दवा निर्माता (भारत बायोटेक) से तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख