Hanuman Chalisa

वैक्‍सीन और बूस्‍टर डोज में क्‍या कोई फर्क है, जानिए क्‍या है और कैसे लगेगा बूस्‍टर डोज?

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (14:38 IST)
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच अब सरकार दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों को बूस्टर डोज लगाएगी।
सबसे पहले  हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के साथ-साथ 60 साल से ऊपर के बीमार बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगाई जाएगी। 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर बूस्टर डोज में क्‍या होगा। क्या इसके लिए कोई नई तरह की वैक्सीन होगी या फिर जो वैक्सीन आपको पहले लगी है, वो ही एक बार फिर लगाई जाएगी।

क्‍या है बूस्टर डोज?
बूस्टर डोज पहली और दूसरी वैक्सीन की तरह ही है। कई लोगों का मानना है कि बूस्टर डोज के लिए खास तरह की वैक्सीन या दवाई तैयार की गई है, जो जल्द ही लोगों को लगाई जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं है। इस एक तरह से तीसरी डोज भी कहा जा सकता है। अगर आपने दो वैक्सीन लगवा ली है तो यह एक तरह से तीसरी वैक्सीन है, जिसे बूस्टर डोज कहा जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें भी वो ही दवा या वैक्सीन आपके शरीर में लगाई जाएगी, जो पहले दो डोज में लगी है। इसका मतलब है कि बूस्टर में अलग से दवा तैयार नहीं होती है और वैक्सीन ही तीसरी बार में लगाई जाती है।

वैक्‍सीन लेने के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया था कि आपने जो पहली डोज ली है, वो दूसरी डोज भी होनी चाहिए। जैसे आपने पहली डोज में कोविशील्ड लगवाई है तो दूसरी डोज में भी आपको कोविशील्ड ही लगी होगी। मगर तीसरी डोज यानी बूस्टर डोज को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है।

दरअसल, इसमें ऐसा जरूरी नहीं है कि अगर आपको जो दो वैक्सीन लगी है, वो ही तीसरी वैक्सीन हो। यानी कोविशील्ड की दो डोज लेने वाले लोगों को कोवैक्सीन भी लगाई जा सकती है। हालांकि, भारत में अभी सेम वैक्सीन ही लगाई जाएगी।

अमेरिका में इस तरह के कई ट्रायल किए गए हैं, जिसमें सामने आया है कि अलग-अलग वैक्सीन लगाने पर भी अच्छे रिजल्ट मिले हैं। इसलिए भारत में ऐसा भी हो सकता है कि भारत में अलग-अलग वैक्सीन को लेकर कुछ फैसला किया जा सकता है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

अगला लेख