kalsarpa dosh calculator
✕

Corona virus : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आलोचना के बाद ट्वीट डिलीट किया

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (22:13 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की उनकी एक ट्वीट के लिए काफी आलोचना हो रही है। बच्चन ने अपने इस ट्वीट में दावा किया था कि रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के दौरान ताली और शंख बजाने से होने वाले कंपन से कोरोना वायरस (Corona virus) का प्रभाव कम हो जाएगा या नष्ट हो जाएगा, क्योंकि यह 'अमावस्या' का दिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान जरूरी सेवाएं मुहैया कराने वालों का आभार जताने के लिए ताली बजाने या थाली बजाने की अपील की थी। इसकी गलत व्याख्या करते हुए कई फेक न्यूज आई थीं। इसी कड़ी में बच्चन का ट्वीट आया था।

77 साल के अभिनेता ने अपने इस ट्वीट को अब डिलीट कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा था कि एक राय दी गई कि 22 मार्च को शाम 5 बजे ‘अमावस्या’ के दिन वायरस बैक्टीरिया की बुरी ताकतें अपने चरम पर होती हैं। शंख बजाने से होने वाले कंपन से वायरस का प्रभाव कम हो जाता है या नष्ट हो जाता है, क्योंकि चांद नए ‘नक्षत्र’ रेवती की ओर जाता है।

बच्चन ने अपना यह ट्वीट अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया था और इसके साथ 3 प्रश्नवाचक चिन्ह लगाए थे। इस वजह से कई लोगों को हैरानी हुई कि क्या अभिनेता अपनी राय साझा कर रहे हैं या सोशल मीडिया पर चल रहे मत पर सवाल कर रहे हैं?

बहरहाल, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों ने गैर तथ्यात्मक बात पोस्ट करने के लिए उनकी आलोचना की। सबसे पहले, गीतकार वरुण ग्रोवर ने बच्चन की आलोचना की और कहा कि इस मुश्किल वक्त में अभिनेता को और जिम्मेदार होना चाहिए।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख