sundarkand

बड़ी खबर, ब्लड टेस्ट से लग सकता है कोविड-19 की गंभीरता का अनुमान

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (07:41 IST)
वाशिंगटन। डॉक्टर अब कोविड-19 मरीजों के खून की जांच कर यह पता लगा सकते हैं कि किस मरीज के गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा अधिक है और किस को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ सकती है।
 
अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह अनुसंधान कोविड-19 के गंभीर मामलों में देखे जाने वाले घातक 'साइटोकिन स्टॉर्म' (शरीर जब बहुत तेजी से खून में अधिक मात्रा में साइटोकिन यानी प्रोटीन छोड़ने लगे) को रोकने के लिए नए इलाज के मार्ग प्रशस्त करता है।
 
इससे यह समझने में भी मदद मिल सकती है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में क्यों मधुमेह की वजह से घातक परिणाम देखने को मिलते हैं।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया (यूवीए) स्कूल ऑफ मेडिसिन के मयूरेश अभयांकर समेत वैज्ञानिकों ने पाया कि जांच के दौरान रक्त में किसी खास साइटोकिन का स्तर पता लगने से उसका इस्तेमाल बाद के नतीजों का अनुमान लगाने में किया जा सकता है।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि रोग प्रतिरक्षी कोशिकाओं द्वारा उत्पन्न प्रोटीन यानि साइटोकिन प्रतिरक्षा तंत्र की कई गंभीर अत्यधिक प्रतिक्रियाओं के लिए जिम्मेदार होता है जिसे हम साइटोकिन स्टॉर्म कहते हैं और यह कोविड-19 तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़ा हुआ होता है।
 
उन्होंने कहा कि यह खोज स्कोरिंग प्रणाली का हिस्सा बन सकती है जिसके आधार पर डॉक्टर अधिक जोखिम वाले कोविड-19 मरीजों की पहचान कर उनकी करीब से निगरानी कर सकें और व्यक्तिगत तौर पर उनपर अधिक ध्यान दें। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख