सम्बंधित जानकारी
- Coronil को बेच सकती है पतंजलि आयुर्वेद लेकिन Covid-19 की दवा बताकर नहीं : आयुष मंत्रालय
- गुजरात : स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधु Coronavirus से संक्रमित
- TV एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह ने 1 महीने बाद Coronavirus से जीती जंग
- Coronil की बिक्री पर कोई रोक नहीं, रामदेव ने कहा- आयुष मंत्रालय के साथ विवाद पर लगा विराम
- अध्ययन का निष्कर्ष, Coronavirus से हृदय कोशिकाओं को संक्रमण का खतरा
मुंबई में आवश्यक कर्मियों के लिए 300 और लोकल ट्रेनें, फिर भी भीड़ कायम
मुंबई। रेलवे ने आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों की सुविधा के लिए बुधवार से मुंबई में लगभग 300 अतिरिक्त उपनगरीय (लोकल) ट्रेनों का संचालन शुरू किया। हालांकि कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सामाजिक दूरी को बनाए रखना एक चुनौती है क्योंकि अधिकतर ट्रेनों में, खासकर व्यस्ततम समय में 'काफी भीड़' थी।
बुधवार को मध्य रेलवे (सीआर) मार्गों पर 150 और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) पर 148 नई ट्रेनों को जोड़ा गया। इसके साथ ही मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर कुल सेवाओं की संख्या 700 हो गई।
यात्रियों ने दावा किया कि इनमें से अधिकतर ट्रेनें व्यस्ततम समय (पीक ऑवर) के दौरान क्षमता के अनुसार भरी हुई थीं जबकि रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि प्रत्येक लोकल ट्रेन में केवल 700 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति होगी। यात्रियों ने शिकायत की कि ट्रेनों की संख्या अपर्याप्त है और अधिक ट्रेनों को संचालित करने की आवश्यकता है।
एक यात्री हिमांशु ने ट्वीट किया कि सुबह की एक ट्रेन में सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं हो रहा था क्योंकि अगले एक घंटे तक कोई दूसरी ट्रेन नहीं थी। यात्री ने इस सिलसिले में एक कथित वीडियो भी पोस्ट किया और रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया। (भाषा)
