biodatamaker
✕

कोरोना से जंग में भाजपा का एक्शन प्लान, एक्टिव हुई राज्य इकाइयां, कोविड मरीजों के लिए हेल्पडेस्क

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (10:04 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच भाजपा ने इस महामारी से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। पार्टी ने अपनी राज्य इकाइयों को हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन नंबर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके जरिए मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर और दवाएं मिलने में मदद की जा सकेगी।
 
पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को महामारी के खिलाफ अभियान शुरू करने के भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा के निर्देश के एक दिन बाद पार्टी महासचिवों ने इसके क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।
 
इसमें कहा गया कि भाजपा ने अपनी राज्य इकाइयों को निर्दिष्ट हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन नंबर शुरू करने को भी कहा ताकि इसके जरिए कोविड रोगियों की मदद की जा सके। बयान के अनुसार पार्टी ने अपनी राज्य इकाइयों से लोगों को अस्पतालों में बिस्तर और दवाएं दिलाने में मदद करने का खास निर्देश दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि कई भाजपा नेता अपने स्तर पर ऑक्सीजन और रेमेडेसिविर जुटाकर मरीजों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। बहरहाल पार्टी स्तर पर अभियान शुरू होने से संसाधन जुटाना ज्यादा आसान होगा और बड़ी संख्या में लोगों की मदद भी की जा सकेगी।   
 
भारत में कोरोना संक्रमण के 2,59,170 नए मामले सामने आई जबकि इस महामारी ने 1761 लोगों की जान ले ली। देश में अब तक कुल 1,53,21,089 संक्रमित, 1,31,08,582 रिकवर, 20,31,977 एक्टिव केसेस और 180,530 की मौत हो गई। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख