dharma sangrah
✕

Coronavirus वैक्सीन को लेकर बिल गेट्‍स का बड़ा बयान

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (19:33 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन के लिए दुनियाभर में ट्रायल चल रहे हैं। कई देश वैक्सीन के कई चरणों में सफल परीक्षण कर चुके हैं। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्‍स का कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
बिल गेट्‍स ने कहा कि मौजूदा समय में कोई भी वैक्सीन ऐसी नहीं लग रही है, जो एक ही खुराक में कारगर साबित हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद को बचाने के लिए कोविड-19 वैक्सीन की कई खुराक लेनी पड़ सकती है। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने कोरोना वैक्सीन खोजने के लिए वैश्विक प्रयास में 30 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता दी है।

गेट्स ने कहा था कि महामारी का मुकाबला करने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी टीके को विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है। गेट्‍स ने वैक्सीन को लेकर भारतीय दवा उद्योग से भी बड़ी उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था कि भारत खुद के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 की वैक्सीन बनाने में सक्षम है।

गेट्‍स ने कहा था कि भारत को अपनी विशाल आबादी और शहरी केंद्रों के कारण स्वास्थ्य संकट की एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

बिल गेट्‍स ने कहा कि हमें अरबों की संख्या में खुराक बनाने की जरूरत है, इन्हें दुनिया के हर हिस्से में पहुंचाने की जरूरत है और हमें यह सब जल्द से जल्द करने की भी आवश्यकता है। गौरतलब है कि अभी 150 से अधिक कोरोनावायरस वैक्सीन विकास के विभिन्न चरणों में है।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख