suvichar
✕

Bihar Coronavirus Update : बिहार में Coronavirus ने ली 21 लोगों की जान, मृतकों की संख्या पहुंची 450

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (01:27 IST)
पटना। बिहार के 13 जिले में कोविड-19 की चपेट में आए 21 और संक्रमितों की मौत हो गई, जिससे ऐसे मृतकों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यहां बताया कि इनमें पटना जिले के सबसे अधिक 7 लोग शामिल हैं, जिनकी मौत से यहां मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है।

वहीं, मुंगेर और सीवान में दो तथा अररिया, भागलपुर, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि विभाग से इस संबंध में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 81 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, भागलपुर में 36, गया में 28, रोहतास में 23, नालंदा में 22, मुंगेर में 20, भोजपुर, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में 16-16, वैशाली में 13, समस्तीपुर और सारण में 12-12, बेगूसराय में 11, दरभंगा, नवादा और पश्चिम चंपारण में 10-10 की मौत हो चुकी है।

वहीं, अररिया, कैमूर और सीवान में आठ-आठ, औरंगाबाद, जहानाबाद और खगड़िया में छह-छह, जमुई और सीतामढ़ी में पांच-पांच, बांका, बक्सर, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा और पूर्णिया में चार-चार, अरवल और सुपौल में तीन-तीन, मधुबनी और शेखपुरा में दो-दो तथा गोपालगंज, सहरसा और शिवहर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है।(वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख