suvichar

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 8900 हुआ, 176 नए मरीज मिले, 3 नई मौतें

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (02:38 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8900 पर पहुंचने के बाद भी लोग संभल नहीं रहे हैं। सोमवार को फिर 176 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 3 नई मौतों के बाद कोरोना से मौत के आगोश में जाने वालों की संख्या 336 पर पहुंच गई। जिला प्रशासन पहले से ही कहता आया है कि पूरी तरह बाजार खुलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा इजाफा होगा और अब वह दिखाई भी दे रहा है।
 
लॉकडाउन के लिए हो रही है जमीन तैयार : शहर में तमाम सावधानियों के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में मिल रहे मरीज आने वाले समय में शहर को एक बार फिर से लॉकडाउन लगवाने की जमीन तैयार करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही प्रदेश के जिला कलेक्टरों से लॉकडाउन लगवाने का अधिकार छीन चुके हैं और जो भी फैसले होंगे वह भोपाल में होंगे। इंदौर में यूं भी प्रशासन पर राजनैतिक दबाव का नतीजा सभी देख भी रहे हैं और महसूस भी कर रहे हैं। आगे क्या होगा, कोई नहीं जानता...
 
2649 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव : सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 2859 टेस्ट किए गए, जिसमें से 2649 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 176 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 2787 सैंपल प्राप्त किए गए। अब शहर के अस्पतालों में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2563 हो गई है। यदि शहर में आने वाले दिनों में 947 कोरोना पॉजिटिव मरीज और आ जाते हैं तो शहर में फिर से शिवराज सरकार लॉकडाउन लगाने का विचार कर सकती है।
 
स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6001 पर पहुंचा : इंदौर के डॉक्टर्स, नर्सेस और पैरा मैडिकल स्टाफ की दिन रात की मेहनत का ही नतीजा है कि जहां एक ओर लगातार मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है। सोमवार को 40 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 6001 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 
 
15 अगस्त तक बढ़ेंगे मरीज : जिस प्रकार से बाजार पूरी तरह खोलने के बाद सड़कों पर बेतहाशा आवाजाही उसके कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक मरीज काफी संख्या में बढ़ेंगे। यदि एक दिन में 250 कोरोना संक्रमित सामने आ जाए तो आश्चर्य मत करिएगा क्योंकि केवल 4 दिन में 741 मरीज आ चुके हैं। रविवार को 3600 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, लिहाजा नए मरीजों में तेजी से उछाल आएगा।
प्रशासन पर होटल खोलने का दबाव : जब से छप्पन दुकान को खोलने की अनुमति मिली है, होटल और रेस्त्रा वालों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। उनकी दलील है कि इससे हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है। होटल और रेस्त्रा गाइडलाइन का पालन करने को तैयार हैं। संभवत: आपदा प्रबंधन की अगली बैठक में इस बारे में कोई फैसला लिया जा सकता है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

अगला लेख