biodatamaker
✕

कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू मांग पूरी करने पर ध्यान

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (08:12 IST)
नई दिल्ली। भारत आगामी कुछ महीनों तक कोविड-19 टीकों के निर्यात को संभवत: विस्तार नहीं देगा, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर उसका ध्यान घरेलू मांग को पूरा करने पर केंद्रित हो गया है।
 
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारत विभिन्न देशों से की जा चुकी मौजूदा प्रतिबद्धताएं पूरी करेगा, लेकिन घरेलू मांग पूरा करने के लिए आगामी कुछ महीनों के लिए निर्यात नहीं बढ़ाएगा।
 
उन्होंने बताया कि दो-तीन महीनों बाद हालात की समीक्षा की जाएगी। भारत ने विदेशों में टीके की आपूर्ति करना 20 जनवरी से शुरू किया था। भारत अब तक करीब 80 देशों में टीके की छह करोड़ चार लाख खुराक भिजवा चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। अब तक 5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इसके बाद 60 वर्ष के ऊपर के लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीका लगाया गया। अब 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों में करीब 88 प्रतिशत लोग 45 साल या उससे ज्यादा आयुवर्ग के थे। इस आयुवर्ग में मामलों से जुड़ी मृत्युदर 2.85 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.37 प्रतिशत है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख