Hanuman Chalisa
✕

बिग बास्केट ने लॉकडाउन के 2 दिन में 80% श्रमबल गंवाया, 16 दिन में की 12,000 भर्तियां

Updated: शनिवार, 28 नवंबर 2020 (20:55 IST)
कोयंबटूर। 'बिग बास्केट' ने मार्च के महीने में देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ की वजह से मात्र 2 दिन के भीतर अपने 80 प्रतिशत कर्मचारियों को ‘गंवा’ दिया था। हालांकि कंपनी एक बार फिर तेजी के राह पर लौट आई और उसने 16 दिन में ही 12,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा और अपने कामकाज को आगे बढ़ाया।
 
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरि मेनन ने शनिवार को बताया कि दो दिनों के लिए 80 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या कम होने के बाद, हम वास्तव में परेशान थे, क्योंकि आर्डर मिलना जारी था। हमने 16 दिन में 12,300 लोगों को काम पर रखा। इसके माध्यम से हमने अपनी जिजीविषा की शक्ति का प्रदर्शन किया।
 
मेनन तीन दिवसीय कार्यक्रम "ईशा इनसाइट: द डीएनए ऑफ सक्सेस" के एक ऑनलाइन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को सीखने वाला संगठन बनने की आवश्यकता है और बिग बास्केट में हमने सबसे पहला काम उत्कृष्ट प्रशिक्षण और नवाचार को स्थापित करने का किया। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख