Hanuman Chalisa
✕

भोपाल में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने बरसाए कोरोना योद्धाओं पर फूल, भावुक हुए स्वास्थ्यकर्मी

Updated: रविवार, 3 मई 2020 (14:57 IST)
भोपाल। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे चिकित्सा क्षेत्र के योद्धाओं के सम्मान में रविवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने यहां एम्स और चिरायु हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के प्रागंणों में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ पर फूलों की बारिश की।
 
इन दोनों अस्पतालों के सामने प्रागंण में डॉक्टर, नर्सें और पैरामेडिकल स्टाफ आदि एकत्रित हुए थे और सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उन पर फूल बरसाए गए। इस दौरान नीचे मैदान में खड़े अधिकतर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मी आसमानी रंग के एप्रन पहने हुए थे और आपसी दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। कोरोना वायरस से निपटने में सक्रिय भूमिका निभा रहे डॉक्टर और नर्सों में से कुछ इस सम्मान को देखकर भावुक हो गए।
 
चिरायु अस्पताल के परिसर में सेना के बैंड ने कोविड-19 योद्धाओं के सम्मान में विभिन्न धुन भी बजाईं और वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों एवं मरीजों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गये। स्वास्थ्यकर्मियों एवं डॉक्टरों ने उनके सम्मान में की गई पुष्पवर्षा के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया। इन दोनों अस्पतालों में मौजूद पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी ताली बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाया।
 
इस अभियान के समन्वय अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक यादव ने बताया कि सामान्यत: लोग सेना को धन्यवाद देते हैं लेकिन इस बार हमने कोरोना वायरस की जंग लड़ रहे अग्रिम पंक्ति में खड़े लोगों का आभार व्यक्त किया है।
 
उन्होंने कहा कि इस अभियान को ग्रुप कैप्टन एस टोकेकर के मार्गदर्शन में अल्प समय में किया गया और चार क्विटंल सैनेटाइज्ड फूलों की बारिश की गई। यादव ने बताया कि परसों हमें इस अभियान को संचालित करने को कहा गया था और स्थानीय प्रशासन की मदद से हमने इसे सफलतापूर्वक किया है। (भाषा) 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

अगला लेख