dharma sangrah
✕

खुशखबर! 'भारत सीरम' को Covid-19 मरीजों पर दवा परीक्षण की मंजूरी

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (19:39 IST)
नई दिल्ली। भारत सीरम्स एंड वैक्सीन लिमिटेड (BSVL) को भारतीय दवा नियामक से सांस लेने में दिक्कत वाले गंभीर कोविड-19 (Covid-19) मरीजों पर पहले से मौजूद यूलिनैस्टेटिन दवा के परीक्षण की मंजूरी मिल गई है। इस दवा का परीक्षण कोरोनावायरस (Coronavirus) के संभावित इलाज के तौर पर किया जाएगा।
 
भारत सीरम्स से पहले सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और स्ट्राइडेस फार्मा साइंस को कोविड-19 के संभावित इलाज के लिए दवा के मानवीय परीक्षण की मंजूरी मिल चुकी है।
 
बीएसवीएल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) से हल्के से सामान्य लक्षण वाले श्वसन संबंधी तीव्र बीमारी (एआरडीएस) से ग्रस्त कोविड-19 संक्रमित मरीजों पर यूलिनैस्टेटिन के तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली है।
 
यूलिनैस्टेटिन को अभी भारत में पुराने सड़े घावों (Sepsis) और गंभीर आग्नायकोप के इलाज में उपयोग की मंजूरी है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव नवांगुल ने कहा कि यूलिनैस्टेटिन का उपयोग उन कोविड-19 संक्रमित मरीजों पर किया जाएगा, जो गंभीर हैं और उन्हें एआरडीएस की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह मानवीय परीक्षण 6 से 8 अस्पतालों में किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख