Hanuman Chalisa

COVID-19 : भारत बायोटेक ने 11 शहरों में भेजी Covaxin, मुफ्त में दी 16.5 लाख खुराक

Updated: गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (20:46 IST)
नई दिल्ली। भारत बायोटेक ने मंगलवार को अपना कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका 'कोवैक्सिन' देश के 11 शहरों में विमान के जरिए सफलतापूर्वक भेज दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हैदराबाद की वैक्सीन कंपनी ने कहा है कि उसने भारत सरकार को इस टीके की 16.5 लाख खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराई हैं।

भारत बायोटेक ने बयान में कहा, सरकार से 55 लाख खुराक का ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने टीके की पहली खेप (प्रत्‍येक शीशी में 20 खुराक) भेज दी है। कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 का टीका गनवरम, गुवाहाटी, पटना, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, बेंगलुरु, पुणे, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई और लखनऊ भेजा है।

कंपनी ने बुधवार को ब्राजील की कंपनी प्रेसिसा मेडिकैमेंटोस के साथ लातिनी अमेरिकी देश को वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ की आपूर्ति के लिए करार भी किया हैं। भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन का विकास भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद तथा राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर किया है।

इससे पहले भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने इसी महीने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा विनिर्मित ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड तथा देश में विकसित कोवैक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।(भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

अगला लेख