ramcharitmanas
✕

Bharat Biotech और SII ने मांगी 'ब्लड थिनर' का उपयोग करने वालों पर Vaccine की अनुमति

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (23:45 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके के विनिर्माताओं ने ‘ब्लड थिनर’ का उपयोग कर रहे लोगों पर टीके के इस्तेमाल की अनुमति पाने को लेकर तथ्य पत्र में बदलाव करने के लिए देश के औषधि नियामक का रुख किया है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘एस्पिरिन’ या ‘क्लोपीडोजरेल’ जैसी दवाइयों के जरिए जो लोग ‘ब्लड थिनर’ पर निर्भर हैं, उन्हें कोविड-19 के टीके लगाने में कोई अंतर्विरोध नहीं है। ‘क्लोपीडोजरेल’, रक्त के प्लेटलेट को एक-दूसरे से जुड़ने से और हानिकारक थक्का बनने से रोकता है।

कोवैक्सीन और कोविशील्ड, दोनों ही टीकों के तथ्य पत्र में ‘ब्लड थिनर’ के बारे में तुलनात्मक अंतरर्विरोध का जिक्र किया गया है। भार्गव ने कहा, दोनों ही कंपनियों ने इस बिंदु को बदलने के लिए डीसीजीआई को पत्र लिखा है और यह बहुत जल्द हो जाएगा।

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड के टीके एवं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड और भारत बायोटेक के स्वदेश विकसित टीके कोवैक्सीन, दोनों ही टीकों को भारत के औषधि नियंत्रक महानिदेशक ने देश में सीमित आपात उपयोग की मंजूरी दी है।(भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख