biodatamaker
✕

Facebook को जानकारी दी, तो Whatsapp से भुगतान बंद कर देंगे ज्यादातर Users

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (23:27 IST)
नई दिल्ली। व्हॉट्सएप ने ग्राहकों की सूचना फेसबुक या किसी अन्य पक्ष को देने की व्यवस्था शुरू की, तो अधिसंख्य ग्राहक इस मंच से भुगतान करने की सुविधा का प्रयोग बंद कर देंगे। यह बात एक ताजा सर्वे में सामने आई है। ऐसे ग्राहक व्हॉट्सएप के जरिए ‘बिजनेस चैट’ भी बंद कर सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म की ग्राहकों/ उपयोगकर्ताओं की सूचना साझा करने की प्रस्तावित नई नीति से जुड़े मुद्दों पर इस ताजा सर्वे में देशभर से 17,000 लोगों की राय ली गई। इसमें पता चला है कि पांच प्रतिशत ने अपने मोबाइल से इस ऐप को हटा दिया है। इसमें 22 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने इस संदेश सेवा प्लेटफॉर्म का उपयोग करना कम कर दिया है।

लोकल सर्किल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हॉट्सएप यदि यूपीआई (यूनीफाइड पैमेंट इंटरफेस) के दायरे में भुगतान सुविधा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण मंच बनाना चाहती है, तो उसे और फेसबुक को अपनी प्रस्तावित नीति के बारे में दोबारा विचार करना चाहिए।

व्हॉट्सएप पहले आठ फरवरी से अपने नए नियम लागू करने वाली थी पर दबाव में उसने नया अपडेट लागू करने की समय सीमा मई तक खिसका दी। सर्वे में 79 प्रतिशत ने कहा कि यदि इस ऐप ने मई में अपनी नई नीति लागू की, तो वे शायद ही इसका इस्तेमाल करें। 55 प्रतिशत ने वैकल्पिक ऐप डाउनलोड कर लिए हैं।

सर्वे में 92 प्रतिशल लोगों ने कहा कि व्हॉट्सएप ने फेसबुक से सूचना साझा की, तो वे उसकी भुगतान सुविधा का इस्तेमाल बंद कर देंगे।(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख