suvichar
✕

Coronavirus से जंग, बंगाल सरकार 'संदेश' से लोगों में बढ़ाएगी इम्युनिटी

Updated: सोमवार, 29 जून 2020 (09:29 IST)
कोलकाता। बंगाली मिठाइयों को पसंद करने वालों के लिए कोविड-19 की महामारी के बीच अच्छी खबर आई है। पश्चिम बंगाल सरकार 'संदेश' को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है जिसमें सुंदरबन के शहद का इस्तेमाल किया जाएगा, जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होगा।
ALSO READ: भारत-नेपाल नक़्शा विवाद: पश्चिम बंगाल से अनानास नहीं जाएगा नेपाल
पशुधन संसाधन विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि गाय के दूध से बने छेने में सुंदरबन के शहद को मिलाकर 'आरोग्य संदेश' बनाया जाएगा जिसमें तुलसी का अर्क भी मिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी कृत्रिम स्वाद नहीं मिलाया जाएगा और 'आरोग्य संदेश' कोलकाता और पड़ोसी जिलों में विभाग के बिक्री केंद्रों से बेचा जाएगा।
 
अधिकारी ने कहा कि संदेश प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करेगा लेकिन यह कोविड-19 को ठीक करने के लिए नहीं होगा। सुंदरबन मामलों के मंत्री मांतुराम पखीरा ने कहा कि 'आरोग्य संदेश' बनाने के लिए शहद को पीरखली, झारखली और सुंदरबन के अन्य इलाकों से एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से भंडारण किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि संदेश को अगले दो महीनों में बाजार में उतार दिया जाएगा और इसकी कीमत आम लोगों की पहुंच में होगी। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख