suvichar
✕

Corona काल में घर पर बनाएं त्रिकटु चूर्ण, बढ़ेगी इम्यूनिटी, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (21:55 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस (Corona Virus) का फिलहाल न तो कोई वैक्सीन है और न ही कोई रामबाण इलाज है। इससे बचाव के उपाय जरूर किए जा सकते हैं। मध्यप्रदेश के आयुष विभाग ने त्रिकटु चूर्ण तैयार किया है, जो कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के साथ ही शरीर को अन्य फायदे भी पहुंचाता है।

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार इसे निशुल्क वितरित कर रही है। इसके अतिरिक्त यदि आप भी चाहें तो इसे आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं। 
 
कैसे बनाएं : शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह चूर्ण सौंठ (सूखा अदरक), काली मिर्च और पिप्पली (लैंडी पीपल) से बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि तीनों को समान भाग में लेकर बारीक कूट लें और कपड़े से छान लें। 
 
इस चूर्ण को पानी के साथ भी उपयोग में लिया जा सकता है साथ ही तुलसी के पत्तों के साथ काढ़ा भी तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में 2 से 4 ग्राम चूर्ण का उपयोग किया जा सकता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है अत: गर्मियों में 1 से 2 ग्राम रोज ले सकते हैं। चाय में डालकर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। 
 
काढ़ा बनाने की विधि : एक छोटा चम्मच त्रिकटु चूर्ण, 3 से 5 तुलसी की पत्तियां, छह कप पानी में डालकर उबालें, आधा रहने पर 3-4 बार घूंट-घूंट कर पियें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। 
लाभ : डॉ. शर्मा ने बताया कि इस चूर्ण के उपयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही श्वसन तंत्र से जुड़े रोग, अस्थमा, खांसी, सर्दी, जुकाम, नाक से पानी आना, भूख न लगना, सांस लेने में तकलीफ, स्वर भंग (गला बैठना) आदि रोगों में लाभ होता है। 
 
इन्हें हो सकता है नुकसान : डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि गर्म तासीर वाले लोग, नाक में खून आना (नकसीर) उच्च रक्तचाप, पाइल्स, पेप्टिक अल्सर, अत्यधिक पसीना आना इत्यादि समस्याएं हैं तो इस चूर्ण या काढ़े का सेवन करने से बचें। 
 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख