Hanuman Chalisa
✕

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई में पांव पसार रहा है Corona

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (07:26 IST)
स्टेपनकर्ट (अजरबैजान)। नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर आर्मेनिया व अजरबैजान के बीच तनातनी जारी रहने के बीच कोरोनावायरस (Coronavirus) भी अपने पांव पसार रहा है।
 
नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में गोलाबारी से बचने के लिए लोग तहखाने में रह रहे हैं, उनमें कई कोरोनावायरस से संक्रमित भी हैं। वहीं इस वायरस से संक्रमित डॉक्टर लड़ाई में घायल लोगों का इलाज कर रहे हैं। यह इन क्षेत्रों में हफ्तों तक हुई भारी लड़ाई के बीच महामारी की गंभीर वास्तविकता है।
 
नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र अजरबैजान में आता है, लेकिन इस पर आर्मेनिया समर्थित आर्मीनियाई जातीय समूहों का नियंत्रण रहा है।
 
करीब तीन सप्ताह की लड़ाई में ही सैकड़ों लोग मारे गए हैं। संघर्ष विराम के लिए दो प्रयास किए गए लेकिन वे अब तक सफल नहीं हो पाए हैं।
 
लड़ाई के कारण क्षेत्र के दुर्लभ संसाधनों का उपयोग कोरोनावायरस पर रोक के लिए नहीं किया जा रहा और 27 सितंबर से शुरू हुई लड़ाई के पहले दो हफ्तों के दौरान वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए कोई प्रयास नहीं हो सका।
 
संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का काम ठहर गया वहीं गोलाबारी से बचने के लिए लोग भीड़भाड़ वाले बंकरों में ले रहने के लिए मजबूर हो गए। ऐसे स्थानों में बीमारों को स्वस्थ लोगों से अलग करना असंभव था। इससे स्वास्थ्य कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
 

क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य डॉक्टर मालविना बडाल्यान ने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बारे में कहा, लगभग हर कोई संक्रमित हो गया, कुछ में यह हल्के रूप में था और कई लोगों में यह गंभीर रूप में था।उन्होंने कहा कि युद्ध के बीच अस्पतालों में घायलों के भरे होने के कारण कुछ नहीं किया जा सकता, सिवाय काम करते रहने के।
 
क्षेत्रीय सरकार के एक मंत्री ने कहा कि कई डॉक्टरों और नर्सों को पता था कि वे संक्रमित हैं, लेकिन वे इस बारे में चुप ही रहे।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख