dharma sangrah

केरल : Corona के कारण इस बार नहीं आयोजित होगा 'बाली तर्पणम'

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (16:54 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में मंदिरों का संचालन करने वाले सर्वोच्च निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मद्देनजर वार्षिक अनुष्ठान 'बाली तर्पणम' के आयोजन को इस बार रद्द करने का फैसला किया है।

'बाली तर्पणम' एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें हिंदू समुदाय के हजारों लोग मंदिरों के परिसर में एकत्र होकर अपने-अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। टीडीबी के सूत्रों के मुताबिक हाल में हुई बोर्ड की एक उच्चस्तरीय बैठक में इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्‍येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग केरल के छोटे और बड़े मंदिरों के घाटों पर एकत्र होकर यह अनुष्ठान करते हैं। टीडीबी द्वारा सबरीमाला के विश्व प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर समेत केरल के 1200 से अधिक मंदिरों का संचालन किया जाता है।
ALSO READ: कोविड वैक्सीन के परीक्षण में महिलाएं कहां हैं
लिंग और उम्र की तमाम बाधाओं को दरकिनार कर हिंदू समुदाय के लोग आमतौर पर प्रत्‍येक वर्ष 'कर्किडका वावु' के अवसर पर केरल में नदियों और समुद्र तटों पर यह पारंपरिक अनुष्ठान करते हैं। इस साल आठ अगस्त को यह अनुष्ठान किया जाना था।
ALSO READ: येदियुरप्पा एक बार फिर जाति का कार्ड खेलने की तैयारी में
हिंदू मान्यता के अनुसार, यदि 'कर्किडका वावु' के दिन ही 'बाली तर्पणम' का आयोजन किया जाए तो मृत व्यक्ति की आत्मा को 'मोक्ष’ की प्राप्ति होती है।(भाषा)

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख