ganesh chaturthi

बागपत से बड़ी खबर, आइसोलेशन वार्ड से भागा COVID-19 से संक्रमित जमाती....

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (11:58 IST)
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत के सीएचसी अस्पताल से कोरोना से संक्रमित मरीज के भागने से पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बागपत का पूरा पुलिस फोर्स अस्पताल से भागे कोरोना से संक्रमित मरीज की तलाश में जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व तबलीगी जमात में शामिल हुए एक अधेड़ मरीज (58) की कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। इसका पिछले 4 दिनों से खेकड़ा सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। सोमवार की देर रात करीब 12 बजे आइसोलेशन वार्ड की खिड़की को तोड़कर बेड की चादर लटकाकर उसके सहारे अस्पताल के बाहर आ गया और भाग निकला।

मरीज के अस्पताल से भागने की सूचना से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मरीज दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात में शामिल हुआ था।

थाना प्रभारी ने बताया कि COVID-19 मरीज की तलाश हेतु संयुक्त टीम बनाकर आस-पास के सभी सम्भावित स्थानो पर सघन चैकिंग कराई जा रही है। सीमावर्ती जनपदो व बैरियरो पर प्रभावी चैकिंग जारी है। जल्द ही संक्रमित व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख