Narak Chaturdashi
✕

दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, आसनसोल में नहीं कर पाएंगे मतदान

Updated: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (14:28 IST)
कोलकाता। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। वह 26 अप्रैल को आसनसोल में वह मतदान नहीं कर पाएंगे। सुप्रियो दूसरी बार इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से आसनसोल क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के साथ रहेंगे और घर से स्थिति पर नजर रखेंगे।

सुप्रियो ने ट्वीट किया, ‘मैं और मेरी पत्नी दोनों जांच में संक्रमित पाए गए हैं। मैं दूसरी बार संक्रमित हुआ हूं। बहुत दुखद है कि मैं आसनसोल में मतदान नहीं कर पाऊंगा। मेरा 26 अप्रैल के चुनाव में वहां सड़कों पर होना भी जरूरी था जहां ‘हताश’ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान में खलल डालने के लिए पहले ही अपने आतंक तंत्र को काम पर लगा दिया है।‘

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘हालांकि, टीएमसी आतंक तंत्र जिनसे मैं 2014 से सही ढंग से निपट रहा हूं, वे ज्यादा खुश न हों क्योंकि मैं अपने कमरे से अपनी ड्यूटी करूंगा और वहां नौ की नौ सीट जीतने के लिए हरसंभव तरीके से अपने प्रत्याशियों के साथ मानसिक रूप से मौजूद रहूंगा।’

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख