biodatamaker

आजम खान की हालत नाजुक, मेदांता के ICU में किया गया शिफ्ट

Updated: मंगलवार, 11 मई 2021 (00:57 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान (72) को सोमवार को यहां मेदांता अस्पताल के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया जहां क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

सोमवार को अस्पताल प्रबंधन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार 10 मई को सपा सांसद आजम खान को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत (10 लीटर प्रति मिनट) पड़ रही है, इसको देखते हुए मेदांता अस्पताल, लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम ने उन्हें कोविड आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया जहां डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, वहीं अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है, उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

मेदांता अस्पताल, लखनऊ के निदेशक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रविवार रात नौ बजे सपा सांसद मोहम्मद आजम खान (72) और उनके पुत्र अब्दुल्ला खान (30) को कोरोनावायरस संक्रमण के कारण इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सीतापुर के जिला कारागार में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला खान को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।
ALSO READ: WHO को आशंका, वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट
मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने रविवार को जारी एक बयान में कहा था कि अस्पताल के चिकित्सकों ने शुरुआती जांच के बाद सपा सांसद को कोरोनावायरस का ‘माडरेट इंफेक्शन’ बताया और साथ ही उन्हें चार लीटर ऑक्सीजन पर इलाज के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया।

इसके पहले सीतापुर के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) मधु गैरोला सहित जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने आजम खान का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जेल प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन को भी आजम खान को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के लिए राजी कर लिया।
ALSO READ: Coronavirus पर 2015 से रिसर्च कर रहा है चीन, ऑस्ट्रेलिया मीडिया का दावा- जैविक हथियार की तरह करना चाहता था इस्तेमाल
सीतापुर जिला कारागार के डिप्‍टी जेलर ओंकार पांडेय ने रविवार को बताया था कि आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला में 30 अप्रैल को आरटी पीसीआर जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एक सप्ताह पहले 2 मई को प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए आजम खान को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी लेकिन उन्होंने सीतापुर जेल से बाहर जाने से इंकार कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं। उनकी विधायक पत्नी को दिसंबर 2020 में अदालत ने जमानत दे दी थी।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख