biodatamaker
✕

भोपाल : Corona से जुड़ी पाबंदियां लागू करा रहे पुलिसकर्मियों पर हमला, 9 लोग गिरफ्तार

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (17:04 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों को लागू कराने के लिए गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में रविवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला भोपाल शहर के पुराने इलाके काजी कैंप में शनिवार रात को हुआ। कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रात नौ बजे से लगाए गए कर्फ्यू के बावजूद वहां एक चाय के दुकान पर भारी भीड़ जमा थी और दुकानदार लोगों को चाय बेच रहा था।

उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने दुकानदार जहीर और उसके रिश्तेदारों को दुकान बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया और पुलिसकर्मियों पर गर्म चाय की केतली फेंक दी और ईंटों से पथराव किया। घटना में हनुमानगंज थाने के तीन सिपाही घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मामले में जहीर और आठ अन्य लोगों को भादंसं की संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।(भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख