dharma sangrah

‘एस्ट्राजेनेका’ की वैक्सीन लेने के बाद जमे खून के थक्के, 7 की मौत, आखि‍र क्‍या है माजरा?

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (15:48 IST)
ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। देश में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लेने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से बीमार है।

ब्रिटेन के चिकित्सा नियामक ने शनिवार को कहा कि जिन 30 लोगों को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन देने के बाद रक्त का थक्का की शिकायत आई थी, उनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे ही कई मामलों के बाद कई यूरोपीय देशों ने इस वैक्सीन पर अस्थायी रोक लगाई थी।

बता दें कि हाल ही में कुछ यूरोपीय देशों ने ऑक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दर थी, क्योंकि वैक्सीन के लेने के बाद लोगों मे खून के थक्के जमने की शिकायत आने लगी थी। यूके की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने अपने एक बयान में कहा कि 24 मार्च तक 30 मामलों में से 7 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

इससे पहले नीदरलैंड ने महिलाओं में पांच नये केस ऐसे मिले, जिसमें एक की मौत के बाद 60 साल के उम्र के नीचे के लोगों के लिए शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका टीके के वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, जर्मनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में इसी तरह का निर्णय लिया था।

यूरोपीय मेडिसिन्स एजेंसी (EMA), जिसने विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरह पहले ही एक्ट्राजेनेका वैक्सीन को सुरक्षित बता चुका है, उससे उम्मीद की जाती है कि वो इस मुद्दे पर 7 अप्रैल को ताजा सलाह देगी। इससे पहले बुधवार को ईएमए ने कहा था कि टीका सुरक्षित है और विशेषज्ञों ने जैसे आयु, लिंग या मेडिकर हिस्ट्री में कोई विशिष्ट जोखिम कारक नहीं पाया।

यूके में जून 2020 में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की 100 मिलियन डोज ऑर्डर किया गया था। इसी साल देश में फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की 30 मिलियन खुराक का भी ऑर्डर दिया गया था।

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख