kalsarpa dosh calculator
✕

अमरनाथ यात्रा रद्द होते ही कश्मीर में 6 दिनों का पूर्ण Lockdown

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (16:45 IST)
जम्मू। वार्षिक अमरनाथ यात्रा रद्द करने की घोषणा के साथ ही कश्मीर वादी में बुधवार से 6 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में भी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू जैसे लॉकडाउन (Lockdown) की तैयारी आरंभ हो गई है।
 
कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र प्रशासित जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रशासन को एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने पर मजबूर कर दिया। प्रशासन ने कश्मीर घाटी में संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मौतों को देखते हुए आज से ही पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।
 
यह लॉकडाउन 27 जुलाई की सुबह तक श्रीनगर समेत वादी के नौ जिलों में प्रभावी रहेगा। बांदीपोरा जिले में यह लॉकडाउन प्रभावी नहीं होगा। प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है। यह गुरुवार को पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा।
 
15000 का आंकड़ा पार : कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रह हैं। पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। मृतकों की संख्या भी 270 हो गई है। इनमें से करीब 250 कश्मीर घाटी में ही हैं। कई स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी और कुछ प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वादी में सिर्फ बांडीपोर जिला ही ओरेंज जोन में है। अन्य नौ जिले रेड जोन में हैं।
 
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कश्मीर के नागरिक समाज के विभिन्न वर्ग लगातार लॉकडाउन को फिर से लागू करने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए हालात को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन-2 लागू करने का फैसला किया है।
 
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की सुबह यह लॉकडाउन समाप्त होगा। उसके बाद हालात की दोबारा समीक्षा होगी। उसके अनुरूप ही इसे हटाने या इसमें विस्तार का फैसला लिया जाएगा। लॉकडाउन की अवधि के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशावली के मुताबिक सभी प्रकार के कृषि कार्य, बागवानी और निर्माण गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा जरूरी साजोसामान के वाहनों, एलपीजी व तेल टैंकरों की आवाजाही पर भी कोई रोक नहीं होगी।
कर्फ्यू जैसी सख्ती : इस बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुक्रवार से शुरू हो रहे वीकेंड लॉकडाउन में कर्फ्यू जैसी सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी जिला प्रशासन रणनीति बना रहे हैं। इसमें पुलिस प्रशासन को विशेष दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। आम लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए सख्ती की जाएगी।
 
जानकारी के लिए जम्मू जिले के कई इलाकों को पहले से ही कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इन इलाकों में तारबंदी करके लॉकडाउन जारी है। आगामी वीकेंड लाकडाउन में भी सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख