1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Samastipur civil surgeon dies of coronavirus

समस्तीपुर के सिविल सर्जन की कोरोनावायरस से मौत

Coronavirus
समस्तीपुर। कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए बिहार के समस्तीपुर जिला के सिविल सर्जन आरआर झा का पटना एम्स में बुधवार सुबह निधन हो गया है।
समस्तीपुर के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ कुमार ने बुधवार को बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे अस्पताल में डाक्टर झा की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि गत 13 जुलाई को उनकी जांच की गई थी और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। (भाषा)
अगला लेख
राहुल ने यूपी सरकार पर निशाना साधा, कहा-वादा था रामराज का, दे दिया गुंडाराज