sundarkand

भारतीय सेना पर भी Corona का हमला, एक जवान मिला पॉजिटिव

Updated: बुधवार, 18 मार्च 2020 (17:08 IST)
जम्मू। बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में सेना में भी कोरोना वायरस (Corona virus) घुस गया है। एक जवान में इसके होने की पुष्टि के बाद सेना को अपने उन 800 से अधिक जवानों को निगरानी में रखना पड़ा है, जो संक्रमित जवान के साथ तैनात थे। हालांकि जवान के पिता को कोरोना वायरस होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी जबकि अब उसकी बीवी, बहन और बच्ची को भी अलग रखा गया है।

लेह में एक जवान में कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। जवान लद्दाख स्काउट का है। जवान के पिता हाल ही में ईरान से लौटे थे। वे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जवान का इलाज चल रहा है। वहीं उनकी पत्नी, बहन सहित अन्य परिजनों को कोरेंटाइन किया गया है।

लद्दाख में कोरोना पॉजिटिव पाए गए जवान के साथ रहे 800 से अधिक सेना के जवानों की एकांतवास में निगरानी व जांच चल रही है। लद्दाख में बुधवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के 2 और नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 पहुंच गई है।

इस बात की पुष्टि करते हुए लद्दाख के कमिश्नर सेक्रेटरी रिगजिन सैंफल ने बताया कि अब तक 34 सैंपल की रिपोर्टों आ चुकी हैं और इनमें 2 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों मरीज भी उसी परिवार से संबंधित हैं, जिनका एक सदस्य हाल ही में ईरान से वापस लौटा था।

सैंफल ने बताया कि दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यही नहीं भीड़भाड़ कम करने के लिए लेह और कारगिल प्रबंधन ने धारा 144 लागू कर दी है। लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

हीं गत मंगलवार को भी लद्दाख में जो 2 नए मामले सामने आए थे, उनमें लद्दाख स्काउट्स में तैनात सेना का एक जवान भी शामिल था। जवान के संक्रमित पाए जाने पर उसके यूनिट के 10 सैनिक जो उसके साथ बैरक में रहते थे, को भी एहतियात के तौर पर अलग रखा गया है, यही नहीं लद्दाख रेजिमेंटल सेंटर में लगभग 800 जवानों को भी फिलहाल निगरानी में रखा गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अगला लेख