biodatamaker

मक्खी से फैल सकता है Corona का संक्रमण, अमिताभ बच्चन ने ट्‍वीट किया वीडियो

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (21:29 IST)
मुंबई। जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्‍विटर पर एक स्टडी के हवाले से नई जानकारी देते हुए बताया कि यह वायरस मख्खी के जरिये भी फैल सकता।
 
अमिताभ बच्चन ने ट्‍विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उनके इस ट्‍वीट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रीट्‍वीट किया है। अमिताभ ने पोस्ट वीडियो में बताया है कि एक मक्खी से भी कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल सकता है। 
 
वीडियो में अमिताभ ने चीन की मेडिकल मैगजीन द लैंसेट की रिपोर्ट के आधार पर यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि चीन के विशेषज्ञों ने पाया कि संक्रमित व्यक्ति अगर स्वस्थ भी हो जाए तो उसके मल में कोरोना का वायरस कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। इससे मक्खी द्वारा यह संक्रमण फैल सकता है। अगर वह मक्खी फल-सब्जी पर बैठ जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। 
अमिताभ ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हमें जनआंदोलन करना पड़ेगा जैसे स्वच्छ भारत अभियान देश की जनता ने किया। इसका असर यह हुआ है कि देश में हर जगह स्वछता पर अवेयरनैस आई है। इससे पहले हमने 2 बूंद जिंदगी की चलाकर पूरे देश से पोलियो का नामो निशान मिटा दिया है। 
 
दूसरा यह कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें। तीसरा काम यह कि हम दिन में अनेक बार 20 सेकंड तक हाथ धोते रहे। हाथों को नाक, आंख, मुंह पर स्पर्श न करें। और तीसरा काम यह कि  कान को धोते रहें।
 
अमिताभ ने पूरे देश से हाथ जोड़कर अपील की है कि हमें यदि कोरोना को हराना है तो इसे जनआंदोलन बनाना होगा। दरवाज बंद तो बीमारी बंद।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख