Hanuman Chalisa

अमिताभ बच्चन फिर हुए ट्रोल, टि्वटर पर साझा की फर्जी खबर

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (00:10 IST)
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर टि्वटर पर फर्जी खबर साझा करने के लिए ट्रोल हो गए हैं। दरअसल उन्होंने रविवार को विश्‍व के नक्शे पर प्रकाशित भारत की एक फर्जी पोस्ट को रिट्वीट कर दिया था।

पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि देशभर में लोग अपने घरों की लाइटें बंद कर रविवार रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए दीए जलाकर कोरोना से संघर्ष का संकल्प लें।

बच्चन ने एक ट्वीट साझा किया जिसमें दिखाया गया है कि विश्व के नक्शे पर भारत कैसे दीयों और मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रहा है। उन्होंने लिखा, दुनिया देख रही है कि हम एक हैं।

बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने वाले भारतीय अभिनेता हैं। टि्वटर पर उनके 411 लाख फॉलोअर हैं। उनके ट्वीट को फर्जी बताते हुए एक यूजर ने लिखा, और फर्जी खबरों के बादशाह एक व्हाट्सएप फॉर्वर्ड के साथ वापस आ गए हैं।

यूजर ने टि्वटर इंडिया से अमिताभ बच्चन को निलंबित कर सभी को शर्मिंदा होने से बचाने को कहा। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब उन्होंने कोई फर्जी खबर साझा की है।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

LIVE: मानसून सत्र के 5वें दिन भी नहीं चली संसद, कुछ ही देर में सरकार से मिलेगा CJP प्रतिनिधिमंडल

गुजरात में 14 घंटे में 400 मिमी बारिश से तबाही, जानें वैज्ञानिकों का अनुमान क्यों गलत साबित हुआ?

DU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?

'छात्र दुश्मन नहीं, देश का भविष्य हैं'— NEET विवाद पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Top News 24 July : PM मोदी का बड़ा ऐलान, 26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन

अगला लेख