suvichar
✕

covid 19: घर से बाहर जाने पर अमेरिकियों को मास्क पहनने की सलाह

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (11:46 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने लोगों को बाहर जाने पर मास्क पहनने की सलाह देते हुए उस शोध का हवाला दिया कि कोरोना वायरस महज सांस लेने से भी फैल सकता है। यह सलाह ऐसे समय में दी गई है, जब अमेरिका में 1 दिन में ही संक्रमण से करीब 1,500 लोगों की मौत हो गई और नए मामले आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ALSO READ: Covid-19: अमेरिकी ओपन की मेजबानी करने वाले स्टेडियम में बनेगा अस्पताल
वहीं इस बीमारी के केंद्र रहे चीन ने इससे मारे गए नागरिकों की याद में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया। इस संक्रामक रोग के पिछले साल फैलने से लेकर अब तक करीब 11 लाख लोग बीमार पड़ चुके हैं और करीब 60,000 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में इटली और स्पेन में सबसे अधिक मौतें हुई हैं।
 
हालांकि अब अमेरिका में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सादे कपड़े से बने मास्क या स्कार्फ से चेहरे को ढकने का सुझाव दिया। वहीं अमेरिका के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस सामान्य रूप से सांस लेने से भी फैल सकता है। उन्होंने हर किसी को मास्क पहनने की सलाह दी है। 
ALSO READ: Corona virus : अमेरिकी विश्वविद्यालय ने स्वचालित और सस्ते वेंटिलेटर बनाए
अनुभवी अमेरिकी विशेषज्ञ एंथनी फॉसी ने फॉक्स न्यूज को बताया कि मास्क पर दिशा-निर्देशबदले जाएंगे, क्योंकि हाल ही में सामने आया है कि यह विषाणु तब भी फैल सकता है, जब लोग महज बात कर रहे होते हैं।अमेरिका में इस बीमारी से सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने लोगों को कुछ दिनों पहले मास्क पहनने की सलाह देनी शुरू की थी और लोग इस सलाह को मान रहे हैं। अमेरिका में तकरीबन 2,77,000 लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं।

 
वहीं चीन शनिवार को उस समय कुछ देर के लिए थम-सा गया, जब कोरोना वायरस के कारण मारे गए मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में देश में 3 मिनट का मौन रखा गया।दरअसल, चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों तथा इस संक्रामक रोग से देश में 3,300 लोगों की मौत पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया। ALSO READ: Corona से जंग, मदद को आगे आए भारतीय-अमेरिकी होटल मालिक, भारतीय छात्रों को फ्री मिलेगी यह बड़ी सुविधा
दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में सायरन और कार के हॉर्न बजने पर सड़कों पर लोग और यातायात थम गया। बीजिंग में लोगों को सड़कों पर रोते हुए देखा गया। यूरोप में मृतकों की संख्या शुक्रवार को 40,000 पर पहुंच गई। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 900 से अधिक लोग मारे गए।
 
इस विषाणु के कारण सबसे बुरा दौर देखने वाले इटली में 766 और लोगों की मौत हुई लेकिन संक्रमण के मामले महज 4 प्रतिशत ही बढ़े, जो अभी तक सबसे कम हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सीरिया, लीबिया और यमन जैसे देशों का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे खराब स्थिति आनी अभी बाकी है। कोविड-19 तूफान अब संघर्षरत क्षेत्रों में आ रहा है।
 
कोरोना वायरस के कारण विश्व अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। अमेरिका में लाखों लोग बेरोजगारी लाभों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।  वित्तीय रेटिंग एजेंसी फिच ने अनुमान जताया कि अमेरिका और यूरोजोन की अर्थव्यवस्थाओं पर इस तिमाही में 30 प्रतिशत तक असर पड़ेगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अगला लेख