biodatamaker

नेवाडा में संक्रमण के मामले बेतहाशा बढ़े, मास्क पहनने का दिया आदेश

Updated: बुधवार, 28 जुलाई 2021 (12:55 IST)
मुख्य बिंदु
लास वेगास (अमेरिका)। अमेरिका में नेवाडा राज्य के अधिकारी कोरोनावायरस को फैलने से रोकने की कवायद में शहरों में बंद जगहों के भीतर लोगों के मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने वाला आदेश फिर से लागू कर रहे हैं। संक्रमण के मामले बेतहाशा बढ़ने और अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोगों के भर्ती होने के बीच यह कदम उठाया गया है।

ALSO READ: देश के कुछ राज्यों के कई जिलों में बढ़ने लगे Corona केस, फिर से बढ़ रही चिंता, सरकार ने चेताया
 
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह आदेश अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की उस सिफारिश के अनुसार है जिसमें लोगों को टीका लगवाने के बाद भी मास्क पहनने के लिए कहा गया है। मामलों में वृद्धि और मास्क की आवश्यकता से पर्यटन उद्योग के पर्यटकों को लुभाने के प्रयास बाधित हो सकते हैं।

ALSO READ: COVID-19 : जानिए कौनसी कंपनियां बच्चों के लिए तैयार कर रही हैं Corona Vaccine
 
अरकंसास के गवर्नर येसा हचिंसन ने कहा कि स्कूलों में मास्क की अनिवार्यता पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर पुनर्विचार कर सकते हैं, क्योंकि राज्य में कोविड-19 के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 1,000 के पार चली गई है। गवर्नर ने अप्रैल में लागू प्रतिबंध पर एक विशेष सत्र आयोजित कराने की संभावना पर चर्चा के लिए मंगलवार को विधायी नेताओं से मुलाकात की। इस प्रतिबंध में स्कूलों समेत स्थानीय तथा राज्य सरकार की संस्थाओं को मास्क का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। कम से कम स्कूलों पर से इस प्रतिबंध को हटाने की मांग बढ़ रही है।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख