shradh paksha
✕

Corona virus : अमेरिका में 11 लोगों की मौत, सांसदों ने 8.3 अरब डॉलर की निधि को मंजूरी दी

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (09:05 IST)
लॉस एंजिलिस। अमेरिका में कोरोना वायरस (Corona virus) से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। कांग्रेस में सांसद तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग से लड़ने के लिए 8 अरब डॉलर से अधिक की निधि देने पर राजी हो गए हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने आपात स्थिति की घोषणा की है।

राज्य में कोविड-19 बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि नजदीक के वॉशिंगटन राज्य में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वहां 10वें व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे पहले लॉस एंजिलिस काउंटी के अधिकारियों ने वेस्ट कोस्ट शहर में 6 नए मामले सामने आने की बात बताई, जबकि न्यूयॉर्क राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

लॉस एंजिलिस में संक्रमित लोगों में से एक व्यक्ति वह जांचकर्ता है जो शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेशी यात्रियों में लक्षणों की जांच कर रहा था। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर में अलग रह रहा है और उसमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण देखे गए हैं।

अभी तक अमेरिका में 130 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 12 से अधिक राज्यों में इस विषाणु के मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मौतें वॉशिंगटन राज्य में हुई हैं। इस बीच, सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 8.3 अरब डॉलर की सहायता राशि देने पर सहमत हो गए हैं।

प्रतिनिधि सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया और सीनेट में इस पर आज मतदान होना है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को लोगों से कोरोना वायरस को लेकर कुछ एहतियात बरतने को कहा और उन्हें हाथ धोने लेकिन मास्क न पहनने की सलाह दी।

ओबामा ने ट्वीट किया, मास्क को स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के लिए बचाकर रखें। शांत रहे, विशेषज्ञों को सुनें और विज्ञान की राह पर चलें। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि बढ़ती मांग, जमाखोरी और दुरुपयोग के कारण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए मास्क, चश्मे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी हो गई है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख