ganesh chaturthi

कोरोना के मद्देनजर अमरिंदर की CBSE बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (14:17 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग की है। सिंह ने केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' से मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह उचित होगा कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को तत्काल टालने का फैसला किया जाए।

ALSO READ: अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान- आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को देंगे सरकारी नौकरी
 
उन्होंने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि इससे केंद्र और राज्यों की सरकारें स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा आयोजित करने के लिए बेहतर योजना बना पाएंगी। मंत्री से जल्द से जल्द दखल देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि यह अनुमान लगा पाना मुश्किल है कि कोविड-19 के मामलों पर कब काबू पाया जा सकेगा और इसमें कब गिरावट दिखेगी।
 
उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर में विभिन्न राज्यों की स्थिति अलग है। कुछ राज्यों में मामले पहले ही बढ़ने लगे हैं जबकि इनकी तुलना में कुछ राज्यों में मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए सिंह ने कहा कि यह समझने वाली बात है कि देश के अधिकतर राज्यों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है जिससे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में आशंका और डर का माहौल है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पंजाब में भी विभिन्न वर्गों से राज्य बोर्ड के साथ सीबीएसई एवं आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं टालने का अनुरोध मिला है। सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 7 जून के बीच होने वाली हैं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से 15 जून के बीच होने वाली हैं। पंजाब बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई की परीक्षा के साथ ही होने वाली है। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख