biodatamaker
✕

Lockdown समाप्ति के बाद चरणबद्ध तरीके से संचालित होंगी सभी विमान सेवाएं

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (09:14 IST)
नई दिल्ली। सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के देशव्यापी 21 दिन के बंद के समाप्त होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दे सकती है। बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। कोरोना वायरस महामारी के चलते विमानन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
ALSO READ: Corona Virus Live Updates : भोपाल में कोरोना से पहली मौत, 62 साल के व्यक्ति की गई जान
एक अधिकारी ने कहा कि सरकार 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से विमानों के संचालन को मंजूरी देने पर विचार कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के लिए विमान संचालन की मंजूरी नहीं होगी। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान संचालन शुरू होने संबंधी रिपोर्ट को कयास करार दिया।
 
उन्होंने 2 अप्रैल के अपने एक ट्वीट का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि बंद समाप्त होने के बाद विमान परिचालन के संबंध में अभी निर्णय लिया जाना बाकी है।
 
पुरी ने रविवार को ट्वीट किया कि 15 अप्रैल से विमान संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाने की खबरें कयास मात्र हैं। सही स्थिति के बारे में 2 अप्रैल 2020 के मेरे ट्वीट में बताया गया है। 2 अप्रैल के ट्वीट में उन्होंने कहा था कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने वर्तमान में 15 अप्रैल तक बंद हैं। इस अवधि के बाद सेवा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाना बाकी है। हमें मामले-दर-मामले स्थिति का आकलन करना होगा।
 
दरअसल, एयर इंडिया को छोड़कर सभी प्रमुख विमानन कंपनियां 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुक कर रही हैं। एयर इंडिया केवल ऐसे टिकट बुक कर रही है, जो 30 अप्रैल के बाद के हैं। गौरतलब है कि देश में 25 मार्च को 21 दिन के बंद की घोषणा की गई थी जिसके बाद से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख