suvichar

कोरोना की मुफ्त जांच, मुफ्त टीका और मुफ्त इलाज हो : अखिलेश यादव

Updated: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (15:57 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की मुफ्त जांच, मुफ्त टीका और मरीजों के मुफ्त इलाज की मांग की है।

सपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट कर कहा, सपा की मांग, मुफ्त जांच, मुफ्त टीका, मुफ्त इलाज। यादव ने कहा, कोरोना के भयावह काल में जब उत्तर प्रदेश और देश दवाओं एवं ऑक्सीजन तक के लिए तड़प रहा है, कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा, सपा टीके के दामों में एकरूपता की जगह देशभर में त्वरित व मुफ्त टीकाकरण की मांग करती है।यादव ने अपने पहले ट्वीट के करीब साढ़े तीन घंटे बाद एक और ट्वीट किया, उप्र के ज़िम्मेदार पद पर बैठे लोग गैर-ज़िम्मेदार बयानबाज़ी न करें और लोगों की संपत्ति ज़ब्त करने की धमकी से जनता का मुंह बंद करने की कोशिश न करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अफ़वाह भाजपा सरकार फैला रही है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, सड़कों की तस्वीर झूठ नहीं बोलती...मान्यवर कृपया अपनी बंद आंखें खोलें!अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी की ओर से भी ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की गई।

पार्टी ने ट्वीट में कहा, लखनऊ समेत यूपी भर में ऑक्सीजन, बिस्तर और दवाइयां न मिलने से सांसों का ‘आपातकाल’ है! शोकाकुल परिजनों की चीखों को कब तक अपनी असंवेदनशीलता तले अनसुना करेंगे सीएम।सपा ने कहा, भाजपा सांसद ऑक्सीजन के लिए धरने की चेतावनी दे रहे हैं। झूठ बोलना बंद करें सीएम, प्रबंधन पर दें ध्यान।

इससे पहले, शनिवार को लखनऊ के मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर ने ट्वीट में मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि पृथकवास में उपचार करा रहे कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है, लेकिन ऐसे लोगों को ऑक्सीजन मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कोविड अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अखबारों के संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान यह भी कहा कि राज्य सरकार विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर इस जीवनरक्षक गैस के संबंध में ऑडिट करेगी।

उन्होंने कहा, प्रदेश के किसी भी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। समस्या कालाबाजारी और जमाखोरी की है, जिससे सख्ती से निपटा जाएगा। हम आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ और आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर ऑक्सीजन का एक ऑडिट करने जा रहे हैं, ताकि इसकी उचित निगरानी हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड-19 के हर मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ती और इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा है।

उन्होंने कहा, ऐसे दौर में जबकि पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है, ऐसे आपदाकाल में भी कुछ अराजक तत्व दवाओं की कालाबाजारी, अफवाह फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी दुष्प्रचार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई करने और इनकी संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए हैं।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख