ramcharitmanas

6 महीने हवाई यात्रा के बारे में सोचेंगे भी नहीं 40% लोग

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (13:54 IST)
जिनेवा/नई दिल्ली। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से लोग इस कदर डरे हुए हैं कि 40 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे संक्रमण नियंत्रित होने के बाद भी कम से कम 6 महीने तक हवाई यात्रा नहीं करेंगे।
 
अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) के सोमवार को जारी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इसमें हिस्सा लेने वाले सिर्फ 14 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे हवाई यात्रा के लिए इंतजार नहीं करेंगे। वहीं, करीब 46 प्रतिशत का कहना है कि वे एक या दो महीने इंतजार करने के बाद ही हवाई यात्रा करना पसंद करेंगे। शेष 40 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे 6 महीने या इससे भी अधिक इंतजार करने के बाद ही इसके बारे में सोचेंगे। 
 
पहले हवाई यात्रा कर चुके लोगों के बीच कराए गए इस सर्वेक्षण में चार प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे आगे हवाई यात्रा बिल्कुल भी नहीं करेंगे। आठ फीसदी ने कम से कम एक साल तक और 28 फीसदी ने छह महीने तक इंतजार करने की बात कही है।
 
लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण भी फिलहाल यात्रा न करने के संकेत दिए हैं। सर्वेक्षण में 69 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जब तक उनकी निजी वित्तीय स्थिति में स्थिरता नहीं आ जाती, वे हवाई यात्रा टाल देंगे।
 
आयटा के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेक्जेंडर डी. जुनाइक ने कहा कि महामारी के नियंत्रित होने के बावजूद यात्रियों के विश्वास को दोहरा झटका लगेगा। एक तरफ आर्थिक मंदी को लेकर उनकी निजी वित्तीय चिंता होगी तो दूसरी ओर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी उनके मन में संदेह होगा। सरकार और विमानन उद्योग को साथ मिलकर यात्रियों का भरोसा कायम करने के लिए काम करना होगा। (वार्ता)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

अगला लेख