shradh paksha
✕

AIIMS निदेशक की चेतावनी, ओमिक्रॉन से बिगड़ सकते हैं हालात, भारत में तीसरी लहर का अंदेशा

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (09:01 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसके मामलों में बड़ा उछाल भी आया है जिससे कोविड की तीसरी लहर का खतरा भी पैदा हो गया है। भारत में 150 से अधिक ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेताते हुए कहा है कि भारत में भी तीसरी लहर का अंदेशा है।

ALSO READ: Alert! देश में पैर पसार रहा है कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 145 हुई
 
इस बीच रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने ओमिक्रॉन को लेकर एक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट को देखते हुए भारत को मजबूत तैयारी रखनी चाहिए लेकिन हमें उम्मीद भी रखनी चाहिए कि ब्रिटेन की तरह यहां हालात खराब न हो।
 
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के मामलों में जबर्दस्त उछाल आया है।  यूके की स्वास्थ्य एजेंसी ने शनिवार को देश में कोरोनावायरस के नए आंकड़े जारी किए। 24 घंटे में देश में नए वैरिएंट के अतिरिक्त 10,059 मामले सामने आए।

ALSO READ: महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन के 6 नए मामले, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से 150 से ज्यादा संक्रमित
 
भारत में ओमिक्रॉन के से अब तक 151 लोग इससे ग्रसित हो चुके हैं। कोविड के नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले एक बार फिर से महाराष्ट्र से सामने आए हैं। देश में 12 राज्यों से ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17) और कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (9), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख