ganesh chaturthi

Lockdown की व्यथा, दुबई में इंजीनियर बेटे की मौत, 9 दिन से शव का इंतजार

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (13:29 IST)
प्रतापगढ़। वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने कारण उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र निवासी एक युवक का शव दुबई से घर नही पहुंच पा रहा है, जिससे उसका अन्तिम संस्कार किया जा सके। 
 
पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि कुंडा तहसील के टिकुरी दशरथपुर अहिबरनपुर निवासी इन्द्रनारायण का इकलौता बेटा संदीप कुमार दुबई की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता था। गत 20 अप्रैल को हृदय गति रुक जाने के कारण उसका निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने के कारण शव देश में नहीं पहुंच पा रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से लखनऊ तक अधिकारियों पास चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी कोई उम्मीद नहीं बंध रही है। घर पर संदीप कुमार की मां, पत्नी व उसकी दो मासूम बेटियां- साधिका व कुट्टी रहती हैं, जो बेसहारा हो गए हैं। संदीप के पिता इंद्र नारायण का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी पत्नी अर्धविक्षिप्त हो गई है।
 
इस मामले में उपजिलाधिकारी (कुंडा) जलराजन चौधरी ने बताया कि मृतक संदीप कुमार के परिजनों का पत्र शव को दुबई से लाए जाने के संबंध में मिला था। उन्होंने शव को जिले में लाए जाने की अनुमति भेज दी थी, लेकिन केन्द्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद ही मृतक को शव आ पाएगा। 
 
परिजनों का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार शव देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अनुमति तथा सहयोग चाहिए। जिला प्रशासन किसी प्रकार की सहायता नहीं कर पा रहा है। परिजन भारत सरकार से संदीप का शव भारत लाए जाने की मांग कर रहे हैं। पिछले 9 दिनों से शव के लाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। (वार्ता)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख