suvichar
✕

Corona virus: अमेरिका में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और पृथक रहने की सलाह

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (11:14 IST)
वॉशिंगटन। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों पर लगाई गई हफ्तेभर की रोक के 22 मार्च को प्रभावी होने के साथ ही अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने नागरिकों को सुरक्षित एवं पृथक रहने की सलाह दी है।
 
तेजी से फैल रही इस वैश्विक बीमारी के चलते शुक्रवार शाम तक अमेरिका में कुल 230 लोगों की जान चली गई, वहीं संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,000 पर पहुंच गई है। अमेरिका के सभी 50 राज्यों और कोलंबिया जिले के साथ ही प्यूर्टोरिको से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
 
जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस ट्रैकर के मुताबिक दुनियाभर में इस वायरस के चलते 11,397 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 160 देशों एवं क्षेत्रों में 2,75,427 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
अमेरिका में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए कोविड-19 के संबंध में जारी पहले परामर्श में दूतावास ने शुक्रवार को उनसे सुरक्षित रहने और अपने-अपने घरों में अलग रहने तथा अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) पर मौजूद परामर्शों का पालन करने को कहा है।
 
दूतावास ने कहा कि सामाजिक दूरी बनाने से जुड़े नियमों का पालन करें और गैरजरूरी यात्रा से बचें। आप में या आपके परिवार के किसी सदस्य में सीडीसी की वेबसाइट पर उल्लेखित किसी तरह के लक्षण नजर आने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।
 
उसने कहा कि रोक की इस अवधि के दौरान अमेरिका में वीजा अवधि बढ़ाने के लिए अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा की वेबसाइट देखें।
 
यहां भारतीय दूतावास और न्यूयॉर्क, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, ह्यूस्टन और अटलांटा में उसके राजनीतिक मिशन अपने नागरिकों, भारतीय छात्रों और भारत की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए हर वक्त हेल्पलाइन सेवा चला रहे हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख