suvichar

COVID-19 : सोनू सूद ने 173 प्रवासी श्रमिकों को चार्टर्ड विमान से घर भेजा

Updated: शनिवार, 6 जून 2020 (01:18 IST)
मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने एयर एशिया इंडिया के एक विमान से मुंबई से 173 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर उत्तराखंड भेजा। एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरबस ए320 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब एक बजकर 57 मिनट पर 173 प्रवासी श्रमिकों को लेकर रवाना हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान शाम चार बजकर 41 मिनट पर देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरा। सूद ने कहा कि आज एक और चार्टर्ड विमान के उड़ान भरने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों की मदद करने की हमारी कोशिश और मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा, ज्यादातर को कभी विमान से यात्रा करने का मौका नहीं मिला था, और अपने घर-परिवार तक पहुंचने के लिए जब वे एयर एशिया इंडिया के विमान में प्रवेश कर रहे थे तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी।इससे पहले सूद ने केरल में फंसे 167 प्रवासी श्रमिकों को चार्टर्ड विमान से ओडिशा भेजा था।(भाषा) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख