biodatamaker
✕

Covid-19 से अमेरिका में आर्थिक गतिविधियां ठप, 3.9 करोड़ बेरोजगार

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (08:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पिछले 2 महीनों में करीब 3.9 करोड़ लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
 
पिछले सप्ताह 24 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन दिए। यह बताता है कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिए जारी 'लॉकडाउन' से कितनी संख्या में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। देशव्यापी बंद से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं।
ALSO READ: अमेरिका का चीन पर आरोप, कोरोना के खतरे के बाद भी लोगों को दी देश से बाहर जाने की इजाजत
श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 3.86 करोड़ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा 22 लाख लोगों ने नए संघीय कार्यक्रम के तहत सहायता मांगी है। यह कार्यक्रम स्वरोजगार करने वाले, ठेकेदारों और अस्थायी कर्मचारियों के लिए है, जो अब पहली बार बेरोजगारी लाभ लेने के पात्र हैं।
 
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेारोम पॉवेल ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर मई या जून में 20 से 25 प्रतिशत तक जा सकती है। बेरोजगारी का यह स्तर 1930 के दशक की महामंदी के बाद नहीं देखा गया। अप्रैल में बेरोजगारी दर 14.7 प्रतिशत थी।
 
'कांग्रेसनल बजट ऑफिस' के अनुसार अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 38 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख