Daily Horoscope
✕

तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल व्यक्ति ने संक्रमित पाए जाने के बाद आत्महत्या की

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (13:44 IST)
अकोला। दिल्ली में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल 30 वर्षीय व्यक्ति ने खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चलने के बाद महाराष्ट्र के अकोला जिले के सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
 
अकोला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के डीन डॉ. अपूर्व पावड़े ने बताया कि असम के नगांव जिले का रहने वाला यह शख्स 6 से 8 मार्च के बीच दिल्ली में था, जहां वह निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सभा में शामिल हुआ था।
 
पाड़वे ने कहा कि उसे 7 अप्रैल को यहां जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया।
 
उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह पांच बजे पीड़ित ने कथित तौर पर ब्लेड से अपना गला काट लिया। अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे शौचालय की फर्श पर पड़ा देखा। ऑपरेशन के दौरान सुबह आठ बजे के करीब उसकी मौत हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान वह तनाव में था और चिकित्सीय विशेषज्ञ उसकी काउंसलिंग कर रहे थे।
 
यहां कोतवाली पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लगता है और इस दिशा में जांच जारी है।
 
अन्य अधिकारी ने कहा कि 9 मार्च से 7 अप्रैल के बीच, यह शख्स यहां बोलापुर कस्बे के एक मदरसे में रहा और उसके संपर्क में आए लोगों को जीएमसीएच रेफर किया गया है।
 
अकोला के जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों से लिखित अनुमति मिलने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अकोला जिल में अब तक 13 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख