dharma sangrah
✕

AAP विधायक को सीएम योगी के खिलाफ ट्वीट करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Updated: रविवार, 29 मार्च 2020 (16:00 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक अधिवक्ता में आम आदमी पार्टी के विधायक के ऊपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर तहरीर दी है, जिस पर नोएडा पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के कहर के बीच में लोगों को पिटवा रही है और लिखा कि योगी सरकार लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटवा रही है।

जिसको लेकर प्रशांत पटेल नामक व्‍यक्ति ने नोएडा में आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था, जिसको लेकर नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ धारा 66 आईटी एक्ट व 500, 505(2) भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का जवाब : इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्‍युंजय कुमार ने 'आप' के विधायक को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि डिलीट करने का कोई फ़ायदा नहीं है @raghav_chadha, तुम्हारी पार्टी की इस नीच हरकत का जवाब UP पुलिस दे रही है। यह उन लोगों के लिए एक सबक बनेगा, जो योगी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर निकल जाते हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख