Hanuman Chalisa
✕

स्मार्टफोन से लार के नमूने से हो सकेगी Covid-19 की जांच, 15 मिनट में आ जाएगा नतीजा

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (22:56 IST)
ह्यूस्टन।  वैज्ञानिकों ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्टफोन से लार के माध्यम से पता लगाने वाली तकनीक विकसित की है जिससे अधिक संसाधनों के बिना 15 मिनट में नतीजा आ सकता है। पत्रिका 'साइंस एडवांसेस' में प्रकाशित इस नई प्रणाली में रोगी के नमूने में वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए स्मार्टफोन के साथ एक फ्लोरसेंस माइक्रोस्कोप उपकरण लगाया जाता है।
ALSO READ: बड़ा खुलासा, कोरोनावायरस से बचाव में ज्यादा कारगर है नायलॉन का मास्क
अमेरिका के ट्यूलेन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के बो निंग समेत वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित 12 लोगों की जांच के लिए सीआरआईएसपीआर/सीएएस12ए अणुओं का इस्तेमाल किया और इसे स्मार्टफोन से देखा गया। 
 
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार यह तकनीक भलीभांति स्थापित आरटी-पीसीआर पद्धति की तरह ही प्रभावी हो सकती है। वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा कि हमारा मानना है कि स्मार्टफोन का यह प्लेटफॉर्म कोविड-19 की जांच की क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख